रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के करंट हादसे में घायल होने के बावजूद श्रीहरि हाई स्कूल के पूर्व छात्र कमलेश गोप ने इंसानियत की मिसाल पेश की। हादसे के तुरंत बाद उसने नजदीक से एक ऑटो लाकर घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के अनुसार कमलेश खुद भी करंट की चपेट में आकर घायल हो गया था, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने एक-एक कर सभी घायल छात्रों को ऑटो में बैठाकर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। कमलेश वर्तमान में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है और श्रीहरि हाई स्कूल का पासआउट छात्र है। घायलों के परिजनों और ग्रामीणों ने उसके साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यदि कमलेश समय पर मदद के लिए नहीं पहुंचता, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। यह भी पढ़ें- Saraikela News: राजनगर में भीषण सड़क हादसा, बाइक स...