Ranchi News: कमलेशनगर में घरों के बीच से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की लाइन
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कमलेश नगर रिंग रोड मोहल्ले में 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन सैकड़ों लोगों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। मोहल्ले में कई घरों के बीच से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। लाइन के आसपास मेडीहॉप हॉस्पिटल और एक स्कूल भी स्थित है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के साथ अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और स्कूल आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईटेंशन तार घरों के बेहद करीब से गुजरने के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर आंधी-तूफान और तेज बारिश के दौरान तार टूटने या किसी अन्य विद्युत दुर्घटना की आशंका से लोग भयभीत रहते हैं। स्कूल के पास से गुजर रही लाइन के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी अभिभावक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.