Ranchi News: कमडे में शुक्रवार को जन्माष्टमी महोत्सव
रांची, सितम्बर 1 -- Ranchi News: रातू,प्रतिनिधि। हरे कृष्णा उत्सव के तत्वावधान में शुक्रवार को अशोक वाटिका बैंक्वेट हॉल, कमड़े में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजक भूपति गोविंद दास ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संध्या तीन बजे से होगी, जिसमें श्रीकृष्ण लीला झांकी दर्शन, कीर्तन एवं भजन का आयोजन होगा। रात्रि 10 बजे कलश महाभिषेक मुख्य आकर्षण रहेगा। महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद सुदर्शन भगत शामिल होंगे। वहीं शनिवार को इस्कॉन के संस्थापक स्वामी श्रील प्रभुपाद की 130वीं जयंती मनाई जाएगी। सभी कार्यक्रम यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे। गोपाल गौरंग दास, भक्त रामनिवास, पंकज प्रसून, प्रेमानंद दास ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- P...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.