रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। नशामुक्त भारत अभियान के प्रति जागरुकता फैलाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से माय भारत, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खो-खो और रस्साकशी जैसी खेल गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मारवाड़ी कॉलेज की एनएसएस इकाई-2, की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई टीमों को पराजित किया और सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। इसके बाद टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। रस्साकशी के फाइनल मुकाबले में मारवाड़ी कॉलेज की टीम का सामना साई की टीम से हुआ। कड़े मुकाबले के बाद साई की टीम ने जीत हासिल की, जबकि मारवाड़ी कॉलेज की टीम उपविजेता रही। कार्यक्रम का उ...