Ranchi News: कडरू मदरसा के लापता दोनों बच्चों को पुलिस ने किया बरामद
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। कडरू स्थित मदरसा हुसैनिया के दो लापता बच्चों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों का अपहरण नहीं हुआ था। वे दोनों अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। बच्चों के बयान में इसका खुलासा हुआ। बच्चों ने पुलिस को बताया कि घर का खाना नहीं मिलने से परेशान होकर दोनों रिश्तेदार के घर चले गए थे। बता दें कि 23 जुलाई को मदरसा के लिए निकले दोनों बच्चे अचानक गायब हो गये थे। खोजबीन में कुछ भी पता नहीं चलने पर परिजनों ने अरगोड़ा थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद अरगोड़ा पुलिस ने तकनीकी सेल की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें बच्चों को आखिरी बार कडरू इलाके में देखा गया था। खोजबीन के बाद पता चला कि बच्चे रिश्तेदार के घर चले गए है।
परिजनों से पुलिस की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.