Ranchi News: कचरे के ढेर में पड़े व्यक्ति को डालसा ने दिलाई नई जिंदगी
रांची, जुलाई 10 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। रिम्स तालाब के पास चार दिन से कचरे के ढेर में जिंदगी व मौत के बीच जूझ रहे आकाश नामक एक व्यक्ति को डालसा ने नई जिंदगी दिलाई। लोगों की सूचना पर पीएलवी अनिता देवी ने मामले की जानकारी डालसा को दी। इसके बाद झालसा के निर्देश व न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। रिम्स प्रशासन की मदद से बिहार निवासी आकाश को रेस्क्यू कर रिम्स में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। वह नाम व पता बता नहीं पा रहा है। लिखकर उसने अपना नाम तथा निवास राज्य बिहार बताया है। उसकी देखभाल के लिए डालसा ने पीएलवी की प्रतिनियुक्ति की है। साथ ही डालसा ने जरूरतमंद लोगों से निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.