Ranchi News: कक्षा तीन के छात्र से मारपीट पर डीसी से की गई शिकायत
रांची, जुलाई 16 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन के सात वर्षीय छात्र के साथ कथित शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से की गई है। छात्र के पिता रंजीत सिंह ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र पर एक छात्रा के साथ कथित अनुचित व्यवहार का आरोप लगाकर कुछ शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की। उनका दावा है कि इस घटना में बच्चे को गंभीर चोट आई है। अभिभावक के अनुसार, उन्होंने 2 जुलाई को स्कूल प्रबंधन और 3 जुलाई को प्राचार्य को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद कोई जांच शुरू नहीं की गई। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। डीसी ने मामले की जांच करने का निर्देश जिला शिक्षा विभाग को दिया है। इसकी जांच करते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.