रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन और वंडरलैंड स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। भारथी संस्थान में अध्यक्षा छवि सिन्हा, शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या डॉ. दिपाली पराशर और शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छवि सिन्हा ने कहा कि कक्षा में ही देश का भविष्य लिखा जाता है। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षकों और कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। वंडरलैंड स्कूल में शिक्षक दिवस के साथ जन्माष्टमी भी मनाई गई। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण और श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कीं। प्रधानाचार्या पुष्पांजलि साहू, एमडी नेशार आलम और धीरज सर ने शिक्षा और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्य...