Ranchi News: कंडेर में सोहराई जतरा के लिए मेला समिति गठित
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: बुढ़मू, संवाददाता। कंडेर गांव में सोमवार को सोहराई जतरा के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस नेता सह सारले मुखिया प्रतिनिधि विनोद मुंडा ने की। इसमें जतरा के सफल आयोजन के लिए मेला समिति का गठन किया गया। समिति में रघुवीर जायसवाल को अध्यक्ष, मुकेश भुइयां को उपाध्यक्ष, अमरेश लोहरा को सचिव और बालगोविंद यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में कंडेर, महुडर, नवाड़ी और जहरू गांव के ग्रामीण शामिल हुए। जतरा के आयोजन के लिए ग्रामीणों ने आपसी सहमति से प्रत्येक घर से स्वेच्छा से 300 रुपये चंदा देने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने सोहराई जतरा को पारंपरिक उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ आयोजित करने पर जोर दिया। मौके पर विनोद कुमार मुंडा, मोहन जायसवाल, शंकर जायसवाल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.