रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। पूर्व शिक्षा मंत्री और झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने सोमवार को बेड़ो स्थित एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया और शिक्षकों को नियमित कक्षाएं संचालित करने, अनुशासन बनाए रखने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बंधु तिर्की ने विद्यार्थियों से कक्षा के समय इधर-उधर नहीं घूमने और पूरी लगन के साथ पढ़ाई करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, मेहनत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित हो सकता है। उन्होंने शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करने पर जोर दिया, ताकि छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। यह भ...