Ranchi News: ओलंपिक के लिए रांची में अंक जुटाएंगे शीर्ष साइकिलिस्ट
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ओलंपिक गेम्स में जगह बनाने की दिशा में अपनी रैंकिंग मजबूत करने के इरादे से देश के शीर्ष साइकिलिस्ट रांची में जुट चुके हैं। शुक्रवार से शुरू हो रही नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप में रेलवे, एयरफोर्स और आर्मी समेत विभिन्न संस्थानों के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। खेलगांव स्थित वेलोड्रोम स्टेडियम में 4 नवंबर तक चलनेवाली प्रतियोगिता में 650 से अधिक साइकिलिस्ट भाग लेंगे। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) ने रैंकिंग अंक हासिल करने के लिए मान्यता दी है। ऐसे में प्रतियोगिता में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक क्वालिफिकेशन की राह में अहम अंक जुटाने का अवसर होगा। इस प्रतियोगिता सीनियर के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.