Ranchi News: ओरमांझी में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार,जेल
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को वाहन जांच के दौरान पालू गांव स्थित भारतमाला पुल के पास से ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र निवासी शाहनवाज अंसारी और इकरामुल अंसारी के रूप में हुई है। गुरुवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य लोगों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगढ़ की ओर से कुछ लोग बाइक से नशीले पदार्थ लेकर खरीद-बिक्री के लिए रांची जा रहे हैं। इसके बाद भारतमाला पुल के पास वाहन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान जेएच 01 बीई 9974 नंबर की बाइक को रोककर उस पर सवार दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 2.79 ग्राम ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.