Ranchi News: ओरमांझी में छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग आयोजित
रांची, सितम्बर 15 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। जनसेवी संस्था प्रगति परिषद की ओर से मंगलवार को राज्य संपोषित प्लस टू विद्यालय ओरमांझी के सभागार में विज्ञान और वाणिज्य के छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बीआईटी मेसरा पॉलिटेक्निक के एग्जिट रजिस्टर सौरभ कुमार शामिल हुए। मौके पर सौरभ कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि जीवन में मूल्य और सिद्धांत मनुष्य के व्यक्तित्व को निखारने का काम करते हैं। व्यवहार में सकारात्मकता का समावेश होने पर सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि साइंस और कॉमर्स का क्षेत्र काफी व्यापक है। छात्र अपनी रुचि के अनुसार विषय को समझें और करियर के लिए चुने गए क्षेत्र पर फोकस करें। उन्होंने बताया कि 12वीं की पढ़ाई के बाद करियर के लिए इंजीनियरिंग, डिप्लोमा, चिकित्सा, नर्सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.