रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। हुटुप टीओपी क्षेत्र के हुटुप गांव निवासी प्यारेलाल महतो के 18 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो का शव मंगलवार को गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। राजकुमार दो दिनों से घर से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि अत्यधिक शराब के नशे में युवक कुएं में गिर गया होगा। पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि वह शराब और गांजे का सेवन करता था। हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...