Ranchi News: ओरमांझी में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। रांची-पटना उच्च पथ पर पिस्का गांव के समीप शनिवार को कार की टक्कर से बाइक सवार प्रकाश मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश मेहता बाइक से चुटुपालू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए पिस्का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.