Ranchi News: ओरमांझी प्रखंड प्रमुख के पति का देहांत, शोक
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। ओरमांझी प्रखंड प्रमुख अनुपमा देवी के पति, वरिष्ठ समाजसेवी और चुटुपालू दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष अरविंद कुमार पतरस का बुधवार को रिम्स, रांची में निधन हो गया। 60 वर्षीय अरविंद कुमार पतरस कैंसर से पीड़ित थे। पिछले 12-14 वर्षों से मुंबई, पटना और सीएमसी वेल्लोर में उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह भाजपा सहित कई राजनीतिक दलों से जुड़े रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार को उनके पैतृक गांव पुनदाग में अंतिम संस्कार किया गया। अरविंद पतरस के निधन पर उनके घर पहुंचकर लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी और श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में अमरनाथ चौधरी, विनोद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.