रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। श्रीराम-जानकी मंदिर गांगू टोली में भगवान इंद्र पूजा समिति की बैठक जय गोविंद उर्फ लालू साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 24 सितंबर को इंद्र पूजा और मेला लगाने का निर्णय लिया गया। मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। बैठक में पूजा की तैयारी, मेला स्थल की व्यवस्था और आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सुरक्षा, साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। आयोजन को व्यवस्थित और भव्य तरीके से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव नोना पाहन, राजू मुंडा, अर्जुन साहू, कृष्ण कुमार मुंडा, महेशा साहू, रामकुमार मुंडा, भानु साहू, महेंद्र मुंडा, सुनील गुंडा, दशरथ पाहन, कविश्वर मुंडा और अरुण साहू समेत अन्य लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...