रांची, सितम्बर 3 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) की विभागीय बैठक गुरुवार को समिति कक्ष में हुई। धनबाद में ओबी डम्प से संबंधित मामलों की जांच के लिए गठित समिति की बैठक में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में धनबाद के नगर पुलिस अधीक्षक ने थाना कांड संख्या 79/23 के संबंध में समिति को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो सितंबर के कार्यालय पत्र के आलोक में अंचल अधिकारी, बलियापुर की प्राथमिकी और उस पर हुए अनुसंधान के आधार पर देवप्रभा कंस्ट्रक्शन के मालिक/निदेशक कुंभनाथ सिंह के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी है।

भूमि मुद्दों पर चर्चा समिति ने सिजुआ मेलाटांड में टाटा द्वारा इस्तेमाल की जा ...