रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: रांची। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने शनिवार को जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक प्रदर्शन मार्च निकाला। मोर्चा ने जातीय जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ओबीसी की अनदेखी देश को कमजोर करेगी। शिक्षा, रोजगार और आरक्षण का सही लाभ देने के लिए गणना जरूरी है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि सही आंकड़ों से ही प्रभावी योजनाएं बनेंगी। मार्च में महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला यादव, सूबेदार सिद्धनाथ सिंह, सचिंद्र यादव, रविंद्र लाल यादव, निलेश प्रसाद, मंतोष कुमार, नीतीश कुमार व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...