रांची, सितम्बर 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जातीय जनगणना में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम नहीं दिए जाने और राज्य के पांच जिलों में पिछले करीब 10 वर्षों से ओबीसी आरक्षण शून्य रहने के मुद्दे को लेकर तेली समाज एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को होगी।

बैठक का विवरण बैठक दोपहर दो बजे महात्मा गांधी धर्मशाला, खूंटी में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के जिला संयोजक जितेंद्र कश्यप ने विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि बैठक में जातीय जनगणना के प्रपत्र में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य वर्ग के कॉलम रखे जाने तथा ओबीसी वर्ग के लिए अलग प्रावधान नहीं होने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा राज्य के पांच जिलों में ओबीसी आरक्षण शून्य किए जाने के विषय पर भी विचार-विमर्श होगा।

वृहद बैठक...