Ranchi News: ऑफिस बॉय और अटेंडेंट के मानदेय में वृद्धि की मांग
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल से मुलाकात कर ऑफिस बॉय, अटेंडेंट, हाउसकीपर और डाटा एंट्री ऑपरेटरों की मांगें रखीं। महासंघ ने बताया कि 10 वर्षों से कार्यरत 232 कर्मियों को मात्र 450 रुपये प्रतिदिन मानदेय (केवल कार्यदिवस पर) मिल रहा है, जबकि उसी विभाग के 8 कर्मियों को 18,000 से 28,313 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। महासंघ ने इस विषमता को अन्यायपूर्ण बताते हुए मानदेय में वृद्धि, एकरूपता और महिलाओं को विशेष अवकाश देने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.