रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम के सामुदायिक भवनों का इस्तेमाल अब ऑनलाइन बुकिंग के बाद ही किया जा सकेगा। बिना अनुमति या निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए भवनों का उपयोग करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने सामुदायिक भवनों में ताला लगाने और उनकी चाबी भू-संपदा शाखा के पास जमा कराने को कहा है। नगर निगम ने पहले चरण में पांच सामुदायिक भवनों को ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से जोड़ा है। इनमें वार्ड-14 के इंदिरा गांधी चौक, वार्ड-18 के ईस्ट जेल रोड, वार्ड-36 के न्यू पुंदाग, वार्ड-44 के इलासिया कम्युनिटी हॉल (पारस टोली) और वार्ड-45 के ग्वाला टोली, मजार रोड, डोरंडा स्थित सामुदायिक भवन शामिल हैं। निगम क...