रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में सुधार की मांग को लेकर मुंडा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम 'मुंडा' की जगह 'स्वासी' दर्ज होने से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर खतियान में दर्ज गलत जाति के नाम में सुधार करते हुए 'स्वासी' के स्थान पर 'मुंडा' दर्ज कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ऑनलाइन खत...