Ranchi News: ऑनलाइन खतियान में जाति के कालम में सुधार का अनुरोध
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम 'मुंडा' के स्थान पर 'स्वासी' अंकित है, जिसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम के गलत अंकन में सुधार कराते हुए 'स्वासी' के स्थान पर 'मुंडा' दर्ज कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.