Ranchi News: ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी बनेंगे प्रमाण पत्र: सीओ
रांची, अगस्त 28 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के निर्देश पर मुरहू अंचल में अब अगले तीन माह तक जाति, आवासीय, आय एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। सरकार के इस निर्णय से उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें तकनीकी कारणों अथवा अन्य समस्याओं के चलते ऑनलाइन आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। अंचल अधिकारी शंकर कुमार विद्यार्थी ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा और लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के उद्देश्य से सरकार ने यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है। निर्धारित अवधि के दौरान पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ मुरहू अंचल कार्यालय पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन के सत्यापन और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.