Ranchi News: ऑटो यूनियन का आज लोक भवन घेराव
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: रांची। रांची ऑटो यूनियन के सदस्य सोमवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लोक भवन का घेराव करेंगे। घेराव के दौरान ई-रिक्शा और सीएनजी ऑटो वाले भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे। चालकों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से अक्सर चलते ऑटो का चालान काटा जा रहा है। साथ ही नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग की अवैध वसूली की जा रही है। कई नए सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को परिमट तक नहीं मिला है। धरना-प्रदर्शन के बाद सभी सदस्य उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द से जल्द समाधान करने की मांग रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.