Ranchi News: ऑटो पलटने से अधेड़ की मौत, चालक के विरुद्ध केस
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा न्यू मार्केट के समीप रहने वाले विनोद प्रसाद की सड़क हादसे में मौत होने के मामले में ऑटो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी रीता देवी थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि उनके पति 22 मई को लोधमा से ऑटो संख्या जेएच01एफसी4261 में बैठकर घर जा रहे थे। धुर्वा डैम के समीप एक स्कूल के पास चालक की लापरवाही से ऑटो पलट गया, जिससे उनके पति विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में निजा अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनके पति की 28 जुलाई को मौत हो गई। दाह संस्कार की वजह से 16 अगस्त को थाना में आवेदन दिया गया। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.