रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। आरपीएफ जवान के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने के आरोप में चुटिया थाना की पुलिस ने दो ऑटो चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में सौरभ कुमार और शिवम प्रसाद शामिल हैं। तीसरा आरोपी विकास कुमार मौके से फरार हो गया। इस मामले में सिपाही धीरेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। सिपाही ने पुलिस को बताया कि वह सात अक्तूबर की रात ड्यूटी पर तैनात थे। रेलवे स्टेशन के पास तीनों चालक आराम कर रहे यात्रियों को उठाने लगे और उनके साथ बदसलूकी करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ उलझ गए और मारपीट कर दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। अन्य कर्मियों को बुलाने के बाद दो आरोपियों को पकड़ कर चुटिया पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...