रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ऑक्सब्रिज स्कूल, मांडर की ओर से 'रन टू सेव नेचर' मैराथन का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या इवोन इवेंजेलिन एक्का ने पौधरोपण और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर की। मैराथन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने एनएच-39 से ऑक्सब्रिज स्कूल तक चार किलोमीटर की दौड़ लगाई। इस दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं के वर्ग में शिखा तिर्की, छात्रों के वर्ग में देवव्रत भगत और शिक्षकों के वर्ग में रणवीर कुमार दास तथा उमूल खैर फातिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यालय की ओर ...