Ranchi News: ऑक्सफोर्ड के 'अंकुरण' में मेधावी छात्र सम्मानित
रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव 'अंकुरण' का आयोजन किया गया। शुभारंभ कृषि सचिव अबूबकर सिद्दीक, आईएएस प्रीति रानी, विधायक डॉ. एसबीपी मेहता, सचिव किरण मेहता, अकादमिक निदेशक डॉ सेमी मेहता, अकादमी समन्वयक रवि शेखर व प्राचार्य रंजीत ठाकुर ने किया। इस अवसर पर 12वीं आर्ट्स की नेशनल टॉपर भव्या रंजन सहित बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन के मेधावियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद व कला-संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र भी पुरस्कृत हुए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.