Ranchi News: ऐतिहासिक तालाब के पिंड पर मकान निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी बस्ती स्थित नगड़ी के सबसे पुराने तालाब के पिंड पर कुछ लोगों द्वारा कराए जा रहे मकान निर्माण का ग्रामीणों ने रविवार को विरोध किया। मुखिया जय गोपाल उरांव और पंचायत समिति सदस्य शीला देवी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी से जमीन की जांच कर तालाब के पिंड पर हो रहे निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की। मुखिया जय गोपाल उरांव ने कहा कि सीओ जमीन की निष्पक्ष जांच कर ऐतिहासिक तालाब को बचाने के लिए अवैध निर्माण पर रोक लगाएं, नहीं तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों ने कहा कि नगड़ी पंचायत का यह ऐतिहासिक तालाब क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक जलस्रोतों में शामिल है। यहां नगड़ी सहित आसपास के ग्रामीण छठ पूजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.