रांची, जुलाई 12 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के जगन्नाथपुर न्यू कॉलोनी के रहने वाले सुरेश यादव के घर का एस्बेस्टस तोड़कर चोरों ने तीन लाख के जेवरात चुराकर फरार हो गए। इस वारदात को चोरों ने गुरुवार को उस समय अंजाम दिया जब सुरेश व उनका परिवार घर पर नहीं था। चोरी की वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है। इस संबंध में सुरेश ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सुरेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को वह अपने घर पर नहीं थे। सीसीटीवी कैमरा में देखने पर पता चला कि भोर साढ़े तीन बजे उनके घर का एस्बेस्टस तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए। अलमीरा में रखे सोना-चांदी के कीमती जेवरात चुराकर फरार हो गए। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। सुरेश ने आसपास के लोगों पर चोरी का शक जाहिर किया है। इधर, पुलिस मामले...