रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चोरेया के समीप सोमवार रात करीब नौ बजे एसयूवी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। हादसे में तरंगा खिजुरटोली निवासी 20 वर्षीय कैफ खान, पिता नसीम खान की मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय फैजान खान, पिता कैला खान गंभीर रूप से घायल हो गया। फैजान के सिर में गंभीर चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया गया कि कैफ और फैजान एसयूवी (जेएच 10 बीजेड 7676) से चोरेया की ओर से अपने घर खिजुरटोली लौट रहे थे। चोरेया के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे खेत में जाकर पलट गई। दुर्घटना के बाद परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया। कैफ दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी दो वर्ष की एक बच्ची है। हा...