Ranchi News: एसयूवी के धक्के से महिला घायल, तीन बकरों की मौत
रांची, अगस्त 30 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू-राय मुख्य पथ पर बैंक ऑफ इंडिया की बुढ़मू शाखा के पास एसयूवी की चपेट में आने से बुढ़मू निवासी सहीदन खातून घायल हो गईं, जबकि उनके तीन बकरों की मौत हो गई। हादसे में सहीदन खातून की जांघ की हड्डी टूट गई है। जानकारी के अनुसार सहीदन खातून बकरियां चराकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बैंक ऑफ इंडिया की बुढ़मू शाखा के पास एक अनियंत्रित एसयूवी ने उन्हें और बकरों को अपनी चपेट में ले लिया। घायल महिला का आईटीबीपी के पास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.