रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर हेसमी स्थित पुराने बिजली ऑफिस के पास रविवार दोपहर सड़क पार करने के दौरान एसयूवी ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में मोपेड सवार पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों की पहचान हेसमी निवासी 68 वर्षीय रंजीत टोप्पो और उनकी पत्नी 55 वर्षीय रोज प्रभा टोप्पो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रंजीत टोप्पो अपनी पत्नी के साथ राशन का सामान लेने सोसई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बीजूपाड़ा की ओर से आ रही एसयूवी ने उनके मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर टोल प्लाजा कर्मियों ने दोनों घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम...