रांची, अगस्त 9 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा पूल के समीप रविवार शाम करीब चार बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा पहाड़टोली निवासी 18 वर्षीय प्रमोद मुंडा और 20 वर्षीय आशीष उरांव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक केटीएम बाइक से मुड़मा की ओर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुड़मा के समीप उनकी बाइक की टक्कर एक चार पहिया वाहन से हो गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए मांडर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रमोद मुंडा की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर क...