रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। ठगों ने एटीएम से ठगी का नया तरीका अपनाते हुए काठीटाड़ स्थित एसबीआई एटीएम के कार्ड स्लॉट में फेवीक्विक लगाकर कार्ड फंसाने की साजिश रची, लेकिन एक युवक की सतर्कता से उनका प्रयास विफल हो गया। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे रातू निवासी राजेश कुमार पांडेय के पुत्र अमन पांडेय रुपये निकालने एटीएम पहुंचे। जैसे ही उन्होंने केनरा बैंक, कमड़े शाखा का एटीएम कार्ड मशीन में डाला, वह स्लॉट में फंस गया। जांच करने पर पता चला कि कार्ड स्लॉट में पहले से फेवीक्विक लगा हुआ था। आशंका है कि कार्ड फंसने के बाद ठग मदद के बहाने कार्ड निकालकर उसका दुरुपयोग करने की फिराक में थे। पुलिस ने जारी की सावधानी बरतने की सलाहअमन ने किसी अज्ञात व्यक्ति से मदद लेने के बजाय तुरंत रातू थाना और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दी। सूचना मिलत...