Ranchi News: एसडीओ कोर्ट को छोड़कर अन्य अदालतों में जारी रहेगी वकालत
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी ने 6 अगस्त की आमसभा में पारित प्रस्ताव और उसके बाद जारी सूचना की समीक्षा के बाद स्थिति स्पष्ट की है। अधिवक्ता सिविल कोर्ट समेत सभी न्यायालयों, ट्रिब्यूनल और कार्यालयों में नियमित न्यायिक एवं विधिक कार्य पूर्ववत करेंगे। हालांकि, एसडीओ कोर्ट और उससे संबंधित कार्य करने वाले कार्यपालक दंडाधिकारियों की अदालतों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार अगले निर्णय तक जारी रहेगा। एसडीओ कोर्ट को छोड़कर अन्य सभी अदालतों और कार्यालयों में अधिवक्ताओं का काम सामान्य रूप से जारी रहेगा। बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से निर्णय का पालन करते हुए एकता और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.