Ranchi News: एसडीओ के नोटिस पर भड़के अधिवक्ता, तीन दिन न्यायिक कार्य से रहेंगे दूर
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीओ) की अदालत द्वारा पूजा कुमारी बनाम संजय चतुर्वेदी मामले में जिला बार एसोसिएशन के 15 अधिवक्ताओं को कारणपृच्छा नोटिस जारी किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से दूर रहने का निर्णय लिया है। सोमवार को बार भवन में आयोजित आम सभा में इस नोटिस को अधिवक्ता समुदाय की गरिमा के प्रतिकूल बताते हुए सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया। संजय विद्रोही ने कहा कि जब किसी के खिलाफ शिकायत मिलती है तो पहले उसकी तहकीकात किया जाएगा या सीधे नोटिस भेज दिया जाएगा। यह विधि सम्मत नहीं है। बैठक में एड-हॉक कमेटी के सदस्य एसपी अग्रवाल, मुकेश केशरी और संजय विद्रोही समेत अन्य उपस्थित रहे। आमसभा में तय किया गया कि 4 अगस्त को सिविल कोर्ट बंद रहने के कारण अधिवक्ता केवल कार्यपालक (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.