Ranchi News: एसकेआईपीए और सीयूजे के बीच एमओयू, शोध को मिलेगा बढ़ावा
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। प्रशासनिक प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आपसी सहयोग को मजबूत करने के लिए श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एसकेआईपीए), झारखंड सरकार और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे)) के बीच बुधवार को समझौते पर हस्ताक्षर (एमओयू) हुए। उद्देश्य दोनों संस्थानों के संसाधनों और विशेषज्ञता का साझा उपयोग कर संयुक्त प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, परामर्श और नवाचार को बढ़ावा देना है। समझौते पर सीयूजे के कुलसचिव केके राव और एसकेआईपीए की अपर निदेशक सीमा सिंह ने हस्ताक्षर किए। एसकेआईपीए के महानिदेशक मनीष रंजन और सीयूजे के कुलपति प्रो. सारंग मेढेकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.