Ranchi News: एसएस मेमोरियल में पर्यावरण जागरुकता संगोष्ठी व पौधा वितरण
रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। रांची नगर निगम और अर्थ फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को एसएस मेमोरियल कॉलेज में पर्यावरण जागरुकता संगोष्ठी और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने पेड़-पौधों को मानव जीवन का आधार बताते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण कर देखभाल पर जोर दिया। विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण किया गया। छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाने तथा शहर को स्वच्छ व हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा, अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी दीपक बंका, दीपा बंका, रजनी ढांढनिया, आशुतोष द्विवेदी, डॉ सुभाष साहू और डॉ संजय कुमार षाड़ंगी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.