रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एसएसपी आवास के पास एक महिला ने शनिवार देर रात आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि समय रहते लालपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। महिला का आरोप है कि पुलिस उसके बच्चे को उसे नहीं सौंप रही। महिला की शादी जिस व्यक्ति से हुई उसने उसे धोखा दिया और उसके नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। अब उसी बच्चे को पाने के लिए महिला थाने के चक्कर लगा रही है। जिस बच्चे की लेकर महिला ने दावा किया है उसका डीएनए टेस्ट कराया गया है। लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। इसी के बाद महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: नवजात छीनकर पटकने का प्रयास, पति समेत नौ पर मुकदमा इधर, लालपुर थाना पुलिस ने कहा, जब तक डीएनए रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि पुलिस रिपोर्ट के लिए रिम...