Ranchi News: एसआर डीएवी पुंदाग में मना वेद सप्ताह
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची। एसआर डीएवी पुंदाग में वेद सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए। वैदिक महाहवन, पौधरोपण, वेदों के श्लोकों का वाचन, आर्यसमाज के नियमों का लेखन आदि कार्यक्रम में छात्रों ने भाग लिया। इस समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ तापस घोष ने किया। डॉ तापस घोष ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया तथा सबको पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: पौधा लगाने के बाद तीन वर्षो तक करें देखभाल : डॉ. अमर नाथ सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.