रांची, अगस्त 1 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची महानगर कांग्रेस कमेटी अग्रणी मोर्चा संगठन की बैठक कांग्रेस भवन रांची में शनिवार को हुई। इसमें महानगर अग्रणी मोर्चा संगठन प्रभारी ज्योति सिंह मथारू मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आने वाले एक महीने में एसआईआर के तहत होने वाले दावे और आपतियां जो पांच अगस्त से चार सितंबर 2026 तक चलेंगे, उसमें कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मतदाओं को बढ़-चढ़ सहयोग करने का निर्देश दिया गया। रांची महानगर के अल्पसंख्यक विभाग, महिला विभाग, युवा कांग्रेस को अपने महानगर में वार्ड व मंडल कमेटी और एनएसयूआई को रांची महानगर में सभी महाविद्यालयों की कमेटी को तैयार करने का निर्देश दिया गया। समिति के गठन में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का आह्वान किया और कहा कि रांची महानगर के प्रत्येक अग्रणी मोर्चा ...