Ranchi News: एसआईआर फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन आज
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समय-सीमा समाप्त होने में अब मात्र एक दिन शेष है। बेड़ो प्रखंड में अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार कई मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ बूथों पर काम जारी है। शेष बूथों पर कार्य में तेजी लाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है। पूरे मांडर विधानसभा क्षेत्र में अब केवल 0.81 प्रतिशत कार्य शेष है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि जिन बूथों पर प्रगति धीमी है, वहां लगातार समीक्षा, मार्गदर्शन और अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके। प्रशासन ने कहा है कि किसी भी पात्र मतदाता का रिकॉर्ड अधूरा न रहे, यह उनकी प्राथमिकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.