रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे  विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर मुरहू प्रखंड में बैठक आयोजित की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी रणजीत कुमार सिन्हा की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक 11 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रखंड सभागार में होगी। बैठक में सांसद व विधायक प्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष व सचिवों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्यों, मुखिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से भी बैठक में भाग लेने की अपील की गई है। पत्र में कहा गया है कि बैठक का उद्देश्य  विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया पर चर्चा करना है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी आमंत्रित सदस्यों से बैठक में सस...