रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की जिला इकाई ने सोमवार को शहर के भगत सिंह चौक पर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने की। इसमें तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया समेत बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर अपनी आपत्ति जताई। जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर लोगों में कई तरह की आशंकाएं हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खूंटी में एसआईआर के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र ...