रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची। एलईबीबी हाई स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र संगठन द्वारा गुरुवार को केसी रॉय मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क ईएनटी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 50 से अधिक मरीजों ने कान, नाक और गले से जुड़ी बीमारियों की जांच कराई। जांच अभियान का नेतृत्व नई दिल्ली के गंगाराम अस्पताल के डॉ. आशीष कुमार लाहिड़ी और केसी रॉय मेमोरियल अस्पताल के डॉ. आरके पांडेय ने किया। आयोजकों ने सभी चिकित्सकों एवं पूर्ववर्ती छात्रों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: 50 से अधिक मरीजों ने ईएनटी मेडिकल कैंप में जांच का लाभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...