Ranchi News: एयरपोर्ट विस्थापितों ने नामकुम अंचल का घेराव किया
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: रांची। एयरपोर्ट विस्थापित मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को नामकुम अंचल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय घेराव प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में विस्थापित रैयत उपस्थित हुए। प्रदर्शनकारियों ने नामकुम बाजार से पैदल नामकुम अंचल के समक्ष विस्थापन से उत्पन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे तक घेराव किया गया। घेराव के बाद अंचल अधिकारी ने विस्थापितों की बातों को सुना और उनकी मांगों को उच्च अधिकारी के बीच रखने की बात कही। मोर्चा अध्यक्ष अजित उरांव ने कहा विस्थापितों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, अन्यथा विस्थापित एयरपोर्ट अधिग्रहित जमीन पर कब्जा कर घर मकान बनाकर निवास करेंगे। यह भी पढ़ें- विस्थापित मोर्चा ने किया प्रखंड मुख्यालय का घेराव घेराव कार्यक्रम में महासचिव सुरेश गोप, सचिव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.