Ranchi News: एयरपोर्ट में विवाद को लेकर ऑटो चालकों की बैठक
रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रांची। झारखंड प्रदेश सीएनजी ऑटो चालक महासंघ ने रविवार को रांची बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर बैठक की। इसमें एयरपोर्ट से शहर के लिए ऑटो परिचालन के लिए स्थानीय ऑटो चालक और शहर के ऑटो चालकों के बीच विवादों का निपटारा किया। स्थानीय ऑटो चालक एयरपोर्ट पर बाहर से आनेवाले ऑटो चालकों का विरोध कर रहे हैं। महासंघ ने ऑटो चालकों को बताया कि यह मुद्दा चालकों के हित में नहीं है। क्योंकि, ऑटो चालक एयरपोर्ट से शहर के लिए परिचालन कर आजीविका चलाते हैं। यदि यहां चालक सहमति बनाकर ऑटो परिचालन करता है तो ठीक है, अन्यथा महासंघ अपने स्तर से हर कार्रवाई के लिए बाध्य होगा। इस मामले को लेकर 28 जुलाई को ऑटो चालकों के बीच बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। बैठक में दिनेश सोनी, सचिव तबरेज अहमद समेत नवल राय, सनोज कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.